नयी दिल्ली , अप्रैल 26 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1526 : बाबर दिल्ली का सुलतान बना।

1606 : शहजादा खुसरो को बादशाह जहांगीर ने गिरफ्तार किया। खुसरो ने 6 अप्रैल को बगावत का ऐलान किया था।

1662 : नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।

1748 : मुगल बादशाह मोहम्मद शाह का निधन।

1848 : कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिए पहली मंजूरी दी।

1912 : सशक्त हावभाव, चेहरे पर बच्चों जैसी मुस्कुराहट, जिंदगी से भरपूर, रंगमंच और फिल्मों की महान अदाकारा जोहरा सहगल का जन्म।

1942: अमेरिका के ओकलाहोमा प्रांत में आए तूफान के कारण 100 लोग मारे गए।

1945 : दूसरे विश्व युद्ध में नाजी नेता हिटलर की सेनाओं के खिलाफ अमेरिका, ब्रिटेन और सोवियत संघ की सेनाओं ने मिलकर मोर्चा बांधा। जर्मनी में एल्बे नदी के किनारे अमेरिका और सोवियत संघ की सेनाओं के बीच पहली मुलाक़ात।

1960 : नयी दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज की शुरूआत।

1961: सियरा लिओन की आजादी का दिन। यह पश्चिम अफ्रीकी देश तकरीबन डेढ़ सौ साल तक ब्रिटेन के अधीन रहा। आधी रात को हरी, सफ़ेद और नीली पट्टियों वाला देश का ध्वज फहराया गया।

1967 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

1972 : अंतरिक्ष यान 'अपोलो 16' पृथ्वी पर वापस लौटा।

1989 : बंगलादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत।

1993 : अफगानिस्तानी विमान 'एएनएस 32' दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत।

2005 : दुनिया के सबसे बड़े यात्री जहाज एयरबस ए-380 ने उड़ान भरी थी।

2011: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की।

2017 : अभिनेता विनोद खन्ना का 70 वर्ष की आयु में निधन।

2020 : देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 886 हुई, संक्रमितों का आंकड़ा 28,380 पर पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित