नयी दिल्ली , जनवरी 24 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1554 - ब्राज़ील के साओ पाउलो शहर की स्थापना हुई।
1755 - रूस में मास्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1881 - एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल और थॉमस अल्वा एडीसन ने ओरिएंटल टेलीफ़ोन कंपनी बनाई।
1918 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष विलियम वेडरबर्न का निधन।
1924 - फ्रांस के शैमॉनिक्स में पहला शीतकालीन ओलंपिक शुरू हुए।
1945 - बल्गे की लड़ाई समाप्त हो गई, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पश्चिमी मोर्चे पर जर्मनी का आखिरी सबसे बड़ा आक्रमण था।
1947 - थॉमस टी. गोल्डस्मिथ जूनियर और एस्टल रे मान ने पहला इलेक्ट्रॉनिक गेम, "कैथोड रे ट्यूब मनोरंजन डिवाइस", का पेटेंट कराया।
1971 - इदी अमीन ने युगांडा में सत्ता हथिया ली और उसका शासन मानवाधिकारों के हनन और भ्रष्टाचार से भरा रहा।
1971 - हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।
1977 - दुनिया का पहला सौर ऊर्जा संयंत्र ओडिलो, फ्रांस में खुला।
1980 - मदर टेरेसा को 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।
1981 - अमेरिकी गायिका-गीतकार, पियानोवादक एवम अभिनेत्री एलिसिया कीज का जन्म हुआ।
1983 - आचार्य विनोबा भावे को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।
1988 - रामसेवक शंकर ने सूरीनाम के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
1999 - कोलंबिया के आर्मेनिया शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.0 तीव्रता से आए भूकंप में 1,171 लोग मारे गए।
2005 - महाराष्ट्र के सातारा स्थित एक देवी के मंदिर में भगदड़ मचने से 300 से अधिक लोगों की मौत हुई।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा-एक्सप्रेस वे परियोजना को मंज़ूरी दी।
2019 - हिन्दी की आख्यायिका (फिक्शन) लेखिका कृष्णा सोबती का निधन।
2021 - कनाडा हाउस ऑफ कॉमन्स ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से प्राउड बॉयज को आतंकवादी संगठन घोषित करने का आग्रह किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित