नयी दिल्ली , दिसंबर 22 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार है।

1672 : खगोलविद् जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह 'रिया' की खोज की।

1899: प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक रामवृक्ष बेनीपुरी का जन्म हुआ।

1902 : किसानों के नेता के रूप में लोकप्रिय देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का उत्तर प्रदेश के हापुड़ में जन्म। इस दिन को देश में 'किसान दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

1914 : प्रथम विश्व युद्ध में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।

1921 : विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन।

1922 : बीबीसी रेडियो से दैनिक समाचार प्रसारण शुरू।

1926 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी, स्त्री शिक्षा के समर्थक और आर्य समाज प्रचारक स्वामी श्रद्धानंद की हत्या हुयी।

1972 : निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में भूकंप ने लगभग दस हज़ार लोगों की मौत।

1968: मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट 'मेनका' का सफल प्रक्षेपण।

1995 : हरियाणा के मंडी डबवाली इलाके में एक स्कूल के कार्यक्रम में आग लगने से 360 लोगों की मौत।

2000 : अविभाजित भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका 'मलिका-ए-तरन्नुम' नूरजहां का निधन।

2000 : पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर कोलकाता किया गया।

2001: पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम बदलकर कोलकाता कर दिया गया।

2004: भारत के दसवें प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव का निधन।

2008 : साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।

2010: कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरन का निधन।

2013: एके-47 बनाने वाले मिखाइल कलाश्निकोव का निधन हुआ।

2019 : दिल्ली के किराड़ी में तीन मंजिला मकान में आग लगने से नौ लोगों की मौत।

2019 : सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में पांच लोगों को मौत की सज़ा सुनाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित