नयी दिल्ली , नवंबर 21 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 22 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1707: प्रिंस जोहान विलेम फ्रिसो ने फ्रिसलैंड के वायसराय के रूप में शपथ ली।
1774: रॉबर्ट क्लाइव की मौत। वह ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा भारत में नियुक्त होने वाला प्रथम गवर्नर था।
1808: दुनिया की मशहूर ट्रैवल कंपनी 'थॉमस कुक एंड संस' के संस्थापक थॉमस कुक का जन्म।
1830: झलकारी बाई का जन्म। वह रानी लक्ष्मीबाई की सेना की मुख्य सदस्य थी।
1920: 'हकीम अजमल ख़ान जामिया' के पहले चांसलर बने।
1830: चार्ल्स ग्रे यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री बने।
1963: अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या।
1864 - भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई का जन्म।
1968: मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
1986: ब्लेड रनर ऑस्कर पिस्टोरियस का जन्म।
1986: माइक टायसन ने लास वेगास में ट्रेवर बारबिक को हराकर अपना पहला मुक्केबाजी खिताब जीता।
1992: असम में बोडो उग्रवादियों द्वारा एक बस पर किये गए बम विस्फोट में 27 लोग मारे गये।
1997: डायना हेडन विश्व सुंदरी बनीं।
2000: पाकिस्तान और ईरान पर अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाया गया।
2005: एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
2008: हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया।
2016: विवेकी राय का निधन। वह हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित