नयी दिल्ली , नवंबर 19 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1719 - स्टॉकहोम ने स्वीडन और हनोवर से शांति समझौता किया।

1750 - मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का जन्म।

1815 - यूरोप में शांति व्यवस्था के लिए रूस, प्रशिया, आस्ट्रिया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया।

1829 - रूस के निकोलायेव और सेवेस्तोपोल क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया।

1866 - अमेरिका के वांशिगटन में हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना।

1917 - यूक्रेन गणराज्य घोषित हुआ।

1917 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना।

1945 - जापान का अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति।

1949 - इजरायल में यहूदियों की संख्या दस लाख हुई।

1955 - पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।

1968 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1981 - भास्कर उपग्रह को छोड़ा गया था।

1985 - माइक्रोसाफ्ट विंडोज 1.0 जारी हुआ।

1989- भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान बबीता फोगाट का जन्म।

1997 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान 'कोलम्बिया' का सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।

1998 - अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जारया का पहला माड्यूल जारी।

2002 - अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से क़रीब 150 मील दूर बहामा जा रहा 'प्रेस्टीज तेल टैंकर' डूबा।

2003 - तुर्की के इस्ताम्बल में हुए बम विस्फोट में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूत सहित 27 लोगों की मृत्यु।

2007 - पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय व प्रान्तीय असेंबलियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया।

2008- मालेगाँव धमाके के मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों पर मकोका लगया गया।

2015 - अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में बंधक बनाकर कम से कम 19 लोगों की हत्या की गई।

2016- पीवी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में चीन की सुन यू को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराकर पहला सुपर सीरीज ख़िताब अपने नाम किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित