नयी दिल्ली , दिसंबर 18 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।

1154 - किंग हेनरी द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।

1842 - अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।

1919 - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का जन्म।

1927 - महान् स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला ख़ां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फाँसी दे दी।

1934 - भारत की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील का जन्म।

1941 - जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सेना की पूरी कमान अपने हाथ में ले ली और जर्मन सेना का कमांडर इन चीफ बना।

1945 - मुंबई में संस्थान को पेडर मार्ग पर स्थित केनिलवर्थ बंगले पर स्थानांतरित किया गया था। इसका उद्घाटन मुंबई के तत्कालीन राज्यपाल सर जॉन कोल्विले ने किया।

1961 - गोवा को पुर्तग़ाल की गुलामी से आजादी मिली। ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा, दमन और दीव को पुर्तग़ाल से मुक्त कराया।

1969 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर नयन मोंगिया का जन्म।

1974 - ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग का जन्म हुआ।

1984 - भोपाल गैस शताब्दी में 2500 लोगों की मौत।

1988 - ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार उमाशंकर जोशी का निधन।

1997 - इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक टाइटैनिक रिलीज हुई। फिल्म में लियोनार्डो डि कैप्रियो और केट विंसलेट मुख्य भूमिका में थे।

1998 - अमर्त्य सेन को बांग्लादेश ने मानद नागरिकता से नवाजा, डेनवर (अमेरिका) में आयोजित विश्व विकलांग स्कीइंग में शील कुमार (भारत) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित।

1999 - 443 वर्षों तक पुर्तग़ाली उपनिवेश में रहने के बाद मकाऊ का चीन को हस्तांतरण।

2000 - आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार 13वां टेस्ट मैच जीता।

2002 - जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूभाई पटेल का निधन।

2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कश्मीर समस्या को संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत हल करने की पाकिस्तान की मांग छोड़ने का स्वागत किया।

2005 - अफ़ग़ानिस्तान में तीन दशक बाद लोकतांत्रिक पद्धति से चुनी गयी देश की पहली संसद की पहली बैठक आयोजित।

2006 - शैलजा आचार्य को नेपाल ने अपना भारत में नया राजदूत नियुक्त किया।

2007 - टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को पर्सन आफ़ द ईयर के ख़िताब से नवाजा।

2008- केनरा बैंक, एचडीएफसी व बैंक ऑफ़ राजस्थान ने आवास ऋण सस्ता करने की घोषणा की।

2012 - पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।

2016 - लेखक और गाँधीवादी पर्यावरणविद् अनुपम मिश्र का निधन।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित