नयी दिल्ली , दिसंबर 17 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।
1756 - भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की संत परंपरा में सर्वोपरि माने जाने वाले संत गुरु घासीदास का जन्म।
1787 - अमेरिकी संविधान को स्वीकार करने वाला न्यू जर्सी तीसरा राज्य बना।
1833 - रूस का राष्ट्रीय गान 'गॉड सेव द जार' पहली बार गाया गया।
1878 - अल-थानी परिवार कतर पर शासन करने वाला पहला परिवार बना।
1960 - नयी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ।
1973 - इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक की स्थापना।
1989 - सचिन ने अपना पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेला था।
1995 - अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियारों का जखीरा गिराया।
1997 - भारत और अमेरिका के मध्य अंतरिक्ष अनुसंधान में सहयोग के लिए वाशिंगटन संधि सम्पन्न।
1999 - श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमार तुंग पर हुए जानलेवा हमले में 25 लोगों की मृत्यु तथा 100 घायल।
2000 - फ़्रांस के जाने-माने अभिनेता करार्ड ब्लेन का निधन।
2001 - भारत के पूर्व आठवें मुख्य न्यायाधीश अमल कुमार सरकार का निधन।
2002 - हेग स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने सिपिदान और लिगितान द्वीपों पर नियंत्रण के मामले में मलेशिया के अधिकार की पुष्टि की।
2004 - भारत के जानेमाने क्रिकेट खिलाड़ी विजय हज़ारे का निधन।
2005 - भूटान नरेश जिग्मे सिंग्मे वांगचुक ने 2008 में गद्दी छोड़ देने की घोषणा की।
2006 - मलेशिया में बाढ़ से कम से कम 118 लोगों की मौैत तथा चार से लाख से अधिक लोग बेघर।
2007 - जापान ने इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किया।
2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ।
2011 - भारतीय कवि अदम गोंडवी का निधन।
2014 - सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण हुआ।
2015 - ब्रिटेन के कोयला खादान केलिंगले केलियरी को बंद किया गया।
2017- राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने जीते 30 में से 29 स्वर्ण।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित