नयी दिल्ली , अक्टूबर 17 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:- 1386ः जर्मनी में हैडलबर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

1564ः इंग्लैंड के नाैसैनिक कमांडर जॉन हाॅकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।

1572ः स्पेन की सेना ने मास्ट्रिच पर हमला कर दिया।

1648ः उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में 'बोस्टन शूमेकर्स' पहला श्रम संगठन बना।

1867 : रूस के अलास्का क्षेत्र को खरीदने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री विलियम सिवार्ड द्वारा किए गए करार को मंजूरी दी गई और राजधानी सितका में अमेरिकी ध्वज फहराया गया।

1892ः अमेरिका में शिकागो से न्यूयाॅर्क के बीच पहली लंबी दूरी की वाणिज्यिक फोन लाइन को शुरू किया गया।

1898ः अमेरिका ने स्पेन से प्यूर्टो रिको को अपने कब्जे में लिया।

1900ः काउंट बर्नार्ड वॉन बुलो जर्मनी के चांसलर बने।

1922 : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी लिमिटेड की स्थापना, जिसने 1927 में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) का स्थान लिया।

1925ः प्रसिद्ध रंगमंच निदेशक और नेशनल स्कूल 'फ ड्रामा के पूर्व निदेशक इब्राहिम अल्काज़ी का जन्म।

1931 : अमेरिकी खोजकर्ता थामस अल्वा एडिसन का वेस्ट आरेंज, न्यूजर्सी में निधन।

1944ः द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरू की।

1954ः टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो का निर्माण किया।

1956 : महिला टेनिस में विश्व की जानी मानी खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा का प्राग में जन्म।

1967 : शुक्र ग्रह पर सफलतापूर्वक पहुंचे सोवियत संघ के पहले अंतरिक्ष यान के मिशन का समापन। वेनेरा4 नाम के इस यान का मिशन 127 दिन चला। इसने ग्रह के वातावरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी पृथ्वी पर भेजी।

1972 : बहुउद्दश्यीय हेलीकाप्टर एसए 315 ने बेंगलूर की परीक्षण उड़ान भरी।

1976ः विलियम एन लिप्सकोंब जूनियर को रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1980 : पहली हिमालय कार रैली को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम से रवाना किया गया। 1985ः संपूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फांसी।

1991ः दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1995ः कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का 11वां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।

1998ः भारत और पाकिस्तान परमाणु हथियार के खतरे को रोकने पर सहमत हुए।

2004: कुख्यात दस्यु सरगना और तस्कर वीरप्पन को सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया।

2007 : आठ वर्ष के स्व:निर्वासन के बाद बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान लौटीं और कुछ ही घंटे के भीतर कराची में उनके काफिले पर बम से हमला किया गया। इस हमले में तो वह बच गईं लेकिन इसी वर्ष दिसंबर में उनकी हत्या कर दी गई।

2012ः सीरिया ने मारेत अल नुमान में सैन्य हवाई हमलों 40 लोग मारे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित