नयी दिल्ली , मार्च 16 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:763: अब्बासी खलीफा हारून-अल-रशीद का जन्म।
1406: अरब इतिहासकार, समाजशास्त्री इब्ने खल्दून का जन्म।
1521: फर्डिनेंड मैगेलन फिलीपींस पहुंचे।
1769: ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
1845: लंदन के स्टीफन पेरी ने रबर बैंड का पेटेंट कराया।
1861: इटली का एकीकरण पूरा हुआ और विक्टर इमैनुएल द्वितीय इटली के राजा बने।
1866: आगरा उच्च न्यायालय (जो अब इलाहाबाद उच्च न्यायालय है) की स्थापना1920: बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीब-उर-रहमान का जन्म।
1989: उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे हेमवती नंदन बहुगुणा का निधन।
1957: फिलीपींस के राष्ट्रपति रेमॉन मैग्सेसे का विमान हादसे में निधन।
1959: तिब्बत में चीनी शासन के खिलाफ विद्रोह शुरू होने के बाद दलाईलामा ल्हासा छोड़कर भारत पहुंचे।
1962: अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय महिला कल्पना चावला का जन्म।
1969: गोल्डा मीर इजरायल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1987: महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
1990: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का जन्म।
1996: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहला क्रिकेट विश्व कप खिताब जीता।
2004: नासा का मैसेंजर यान बुध ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
2010: भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए।
2016: मशहूर जादूगर पॉलडेनियल का निधन।
2019: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर का निधन।
2020: कोविड-19 महामारी से भारत में तीसरी मौत।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित