नयी दिल्ली , नवंबर 14 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।
1875: आदिवासी नेता बिरसा मुंडा का जन्म हुआ, जिन्हें जनजातियों का भगवान माना जाता है। उनकी जयंती 2021 से जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है।
1920: जिनेवा में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गयी।
1947: विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बना ।
1949 : महात्मा गांधी की जान लेने वाले नाथूराम गोडसे और इस अपराध की साजिश में उनका साथ देने वाले नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी दी गई।
1961 : संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाने का ऐलान किया।
1977: राजकुमारी ऐन ने पुत्र को जन्म दिया। ब्रिटिश राजशाही के 500 वर्ष से भी अधिक के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि एक शाही बच्चे का जन्म एक सामान्य व्यक्ति के घर में हुआ।
1982 : भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनायक नरहरि भावे उर्फ विनोबा भावे का निधन।
1986: भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्म हुआ।
1988 : अल्जीयर्स में बैठक के दौरान फलस्तीन नेशनल कौंसिल ने पीएलओ के अध्यक्ष यासिर अराफात के निर्देश पर फलस्तीन की आजादी का ऐलान किया।
1989 : पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
1998 : इराक ने ऐन मौके पर संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षकों को अपने यहां आने की इजाजत दे दी, जिससे वह ब्रिटेन और अमेरिका के हवाई हमले की मार से बच गया।
2000 : झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।
2012 : शी चिनफिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।
2017 : हिंदी के प्रसिद्ध कवि कुंवर नारायण का निधन हुआ।
2019: पाकिस्तान ने बच्चों को टाइफाइड वैक्सीन देना शुरू की। ऐसा करने वाला वो दुनिया का पहला देश बना।
2021 : मराठी साहित्यकार, नाटककार एवं इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे का निधन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित