नयी दिल्ली , नवंबर 11 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।

1781 - अंग्रेजों ने नागापट्टनम पर क़ब्ज़ा किया।

1847 - ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयोग किया।

1918 - ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना।

1925 - अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1930 - लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।

1936 - केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।

1940 - प्रसिद्ध अभिनेता अमजद ख़ान का जन्म।

1946 - महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का निधन।

1953 - इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1956 - मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।

1963 - जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गये।

1966 - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी राजीव संधू का जन्म।

1967 - इंदिरा गाँधी को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

1969 - प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अलग करने की घोषणा की गई थी।

1974 - दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित।

1990 - जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।

1995 - नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।

2001 - न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए।

2002 - संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नयी शांति योजना तैयार की।

2005 - ढाका में 13वाँ दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।

2007 - सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले ख़रीददार बने।

2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया।

2009 - भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के 'अतुल्य भारत' अभियान को वर्ल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।

2012 - भारत के जाने-माने समाज सुधारक लल्लन प्रसाद व्यास का निधन।

2018 - बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से सांसद अनंत कुमार का निधन।

2020 - भारतीय सिने अभिनेता और टीवी कलाकार आसिफ़ बसरा का निधन।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित