नयी दिल्ली , दिसंबर 10 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।
1687: ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास में नगर निगम बनाया था।
1845 : पहला आंग्ल सिख युद्ध भड़का।
1882: तमिल कवि और पत्रकार सुब्रह्मण्यम भारती का जन्म हुआ ।
1911 : मिस्र के उपन्यासकार नजीब महफूज का जन्म। वह साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले अरबी लेखक बने।
1922 : हिंदी सिनेमा के हरदिल अजीज अभिनेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य दिलीप कुमार का जन्म। उनका वास्तविक नाम 'मोहम्मद युसूफ़ ख़ान' है।
1931 : आध्यात्मिक गुरु रजनीश (जो अपने अनुयाइयों में आचार्य रजनीश और ओशो के नाम से प्रसिद्ध थे) का जन्म हुआ। हालांकि उनका वास्तविक नाम चंद्र मोहन जैन था।
1935 : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म।
1936 : अमेरिका की एक तलाकशुदा महिला से विवाह की इच्छा पूरी नहीं होने पर ब्रिटेन के किंग एडवर्ड अष्टम ने स्वेच्छा से तख्तो-ताज छोड़ दिया।
1941 : जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी ने पहले और उनके बाद जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने यह घोषणा की।
1946 : बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण और पोषण के लिए संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत यूनिसेफ की स्थापना।
1946 : राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया।
1946: यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।
1969 : शतरंज के महारथी विश्वनाथन आनंद का जन्म। उन्होंने 2000, 2007, 2008, 2010 और 2012 में शतरंज की विश्व चैंपियनशिप जीती।
1983: जनरल एचएम इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1998: प्रसिद्ध कवि प्रदीप का निधन हुआ2001: चीन को वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन में एंट्री मिली।
2001 : भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में शुमार अशोक कुमार उर्फ दादा मुनि ने दुनिया को अलविदा कहा।
2002: 11 दिसंबर को इंटरनेशनल माउंटेन डे घोषित किया। इस दिन यूएन जनरल असेंबली ने रिजोल्यूशन 57/245 अपनाया।
2012: भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर का निधन।
2014 : संयुक्तराष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की थी) को स्वीकृति प्रदान की।
2019: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) राज्यसभा में पारित पारित हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित