नयी दिल्ली , नवंबर 09 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।

1483 - ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर का जन्म।

1848 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक और पार्टी के सम्मानित नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म।

1885 - गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।

1931 - हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गंगाप्रसाद अग्निहोत्री का निधन।

1950 - अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित कियागया।

1951 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 96 को स्वीकार किया।

1963 - एशियाई शतरंज चैम्पियनशिप (1981) जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला रोहिणी खादिलकर का जन्म।

1970 - फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का देहांत।

1983 - बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।

1989- जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू।

1990 - चंद्रशेखर भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने।

1994 - पुलिस ने श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) टापू में पहुँचकर अपना कहर बरपाया।

1995 - भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का निधन।

1995 - न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।

1997 - चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।

2000 - गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ।

2001 - भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।

2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।

2004 - झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर घोषित।

2005 - चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की।

2006 - कोलम्बो में श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।

2007 - एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।

2008 - भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती।

2013 - राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन।

2020 -भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी सत्यजीत घोष का निधन।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित