नयी दिल्ली , नवंबर 08 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।

1236 - मुग़ल शासक रुकनुद्दीन फिरोज शाह की हत्या।

1580 - स्पेन की सेना ने आयरलैंड पर हमला किया।

1729 - ब्रिटेन, फ़्राँस और स्पेन ने सेवाइल की सन्धि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे आंग्ल-स्पेनी युद्ध को समाप्त किया।

1794 - रुसी सेनाओं ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर क़ब्ज़ा किया।

1887 - अमेरिका को पर्ल हार्बर हवाई के अधिकार मिले।

1917 - बोल्शेविक रूस की अस्थायी सरकार में जोसेफ स्लिन का प्रवेश।

1918 - जर्मनी एवं बोल्शेविक रूस के बीच ब्रेस्ट-लितोस्क की संधि; येरुशलम पर ब्रिटेन का अधिकार; एकेटरिंगबर्ग में जार, जारीना एवं उनके बच्चों को फाँसी; जर्मन क्रांति; सम्राट विलियम द्वितीय द्वारा देश-त्याग; जर्मन गणतंत्र की उद्घोषणा।

1931 - जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद लक्ष्मीमल सिंघवी का जन्म।

1937 - जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर क़ब्ज़ा किया।

1948 - जूनागढ़ रियासत का भारत में विलय।

1949 - कोस्टारिका में संविधान को अंगीकार किया गया।

1953 - कंबोडिया को फ्रांस से आजादी मिली।

1960 - भारत के पहले वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन।

1962 - अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।

1985 - एंटोली कारपोव को हरा कर सोवियत रूस के 22 वर्षीय गैरी कास्पारोव दुनिया के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैम्पियन बने।

1989 - ब्रिटेन में मृत्यु-दण्ड की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।

2000 - उत्तराखण्ड का उत्तर प्रदेश से अलग राज्य के रूप में गठन।

2001 - एलाएंस की सेना मजार-ए-शरीफ़ में घुसी। 2003 - एक सामाजिक कार्यकर्ता, उत्साही गांधीवादी और स्वतंत्रता सेनानी पुष्पलता दास का निधन।

2005 - फ़्रांस में आपातकाल घोषित।

2005 - भारत के पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का निधन।

2008 - जम्मू-कश्मीर आवामी लीग नेशनल कांफ्रेंस ने विधान सभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

2011 - भारतीय जैव रसायनज्ञ, शरीर विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा के 'नोबेल पुरस्कार' से सम्मानित हरगोविन्द खुराना का निधन।

2014 -अफ्रीका के शीर्ष कारोबारी नेताओं ने इबोला से निपटने के लिए आपात कोष स्थापित किया।

2020 - स्पेनिश मूल के मशहूर गुजराती लेखक एवं पादरी फ़ादर वालेस का निधन।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित