नयी दिल्ली , मई 07 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं1794 : ऑक्सीजन और हाइड्रोजन गैस की पहचान करने वाले वैज्ञानिक एंटोनियो लेवाइजर का निधन1828 : मानव सेवा के कार्यों के लिए पहले नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित हेनरी डयूनेन्ट का जन्म।
1886 : अमेरिकी फार्मासिस्ट जान.एस।पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया।
1929 : भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म।
1933 : महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन की नीतियों के खिलाफ 21 दिन का उपवास शुरू किया।
1945 : यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त, यूरोप में वी-ई-डे यानी 'जीत के दिन' के तौर पर मनाया जाता है।
1959 : प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ युद्ध जैसे धमकी भरे बयान जारी करने से बाज आने को कहा।
1970 : ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक महीने बाद अपना आखिरी स्टूडियो अलबम 'लैट इट बी' जारी किया।
1980 : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक के उन्मूलन की घोषणा की।
1984 : सोवियत संघ ने लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया1999 : दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में खचाखच भरी नौका पलट जाने से 300 लोगों की मौत।
2000: भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।
2001 : अमेरिका अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से बाहर।
2004 : श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो चार साल पहले वेस्टइंडीज के कर्टनी वाल्श ने बनाया था।
2007 : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में बिहार में सीवान की अदालत ने शहाबुद्दीन को उम्रकैद की सजा सुनाई।
2009 : पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अपने अभियान को तेज किया। तालिबान के जुल्मों से परेशान करीब दो लाख लोगों ने घाटी से पलायन किया।
2010 : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीजापुर- भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ाया, आठ जवान शहीद।
2018 : अमेरिकी के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान न्यूक्लियर डील से बाहर निकलने की घोषणा की।
2020 : देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,886 और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 56,342 हो गई।
2022 : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर।
2023 : राजस्थान में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में तीन महिलाओं की मौत, पायलट सुरक्षित।
2023 : अमेरिकी प्रांत टेक्सास के डलास में गोलीबारी में भारतीय इंजीनियर सहित नौ लोगों की मौत।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित