नयी दिल्ली , मई 06 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं1663: लंदन में रॉयल नामक पहला थियेटर खुला।
1834: ईस्ट इंडिया कंपनी ने कुर्ग राज्य पर कब्जा कर लिया।
1861: भारतीय साहित्यकार और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का कोलकाता में जन्म हुआ।
1875: सिसली द्वीप के पास जर्मनी का एक जहाज डूबने से 312 लोगों की मौत।
1876: एलेक्जेंडर ग्राहम बेल को उनके आविष्कार टेलीफोन का पेटेंट मिला।
1907: स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को ब्रिटिश हुकूमत ने गिरफ्तार कर मांडले जेल भेजा।
1907: मुंबई में पहली इलेक्ट्रिक ट्राम कार का संचालन शुरू हुआ।
1912: कोलंबिया विश्वविद्यालय ने पत्रकारिता और अन्य श्रेणियों में प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार प्रदान करने की योजना को मंजूरी दी1940: विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1946: इबुका मसारू और मोरिता ओकियो ने जापानी कंपनी सोनी कोरपोरेशन की स्थापना की।
1968: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य का जन्म।
1973: अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर की आधारशिला रखी गई।
1975: अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के अंत की औपचारिक घोषणा की।
1989: भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी के खिलाफ ईरानी फतवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक संबंध टूटे।
1996: विश्व एथलेटिक्स दिवस की शुरुआत।
2000: व्लादिमीर पुतिन ने रूस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2002: चीन की नोर्दर्न एयरलाइंस के एक जेट विमान एमडी 82 में आग लग गई और यह बो हाइ सागर में समा गया। विमान में सवार सभी 112 लोगों की मौत।
2004: नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने इस्तीफ़ा दिया।
2012: व्लादिमीर पुतिन ने छह वर्ष के कार्यकाल के लिए तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2015: ब्रिटेन के आम चुनाव में डेविड कैमरून फिर से प्रधानमंत्री बने। उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला।
2023: केरल के तनूर में टूरिस्ट बोट पलटने से 22 लोगों की मौत।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित