नयी दिल्ली , नवंबर 05 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1763 - ब्रिटिश फौज ने मीर कासिम को हराकर पटना पर क़ब्ज़ा किया।

1813 - मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1844 - स्पेन ने डोमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।

1860 - अब्राहम लिंकन अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति चुने गए।

1903 - अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।

1913 - दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी गिरफ्तार।

1937 - यशवंत सिन्हा का जन्म, वह पूर्व सिविल सेवा अधिकारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं।

1943 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।

1949 - यूनान में गृह युद्ध समाप्त हुआ।

1956 - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह का जन्म।

1962 - राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।

1985 - हिन्दी फ़िल्म के दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार का निधन।

1990 - नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।

1994 - अफ़ग़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफ़ग़ान शांति योजना स्वीकृत।

1998 - सियाचिन में युद्धविराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर।

2000 - ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोड़ा।

2004 - रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।

2008 - स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती की घोषणा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित