नयी दिल्ली , नवंबर 04 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1556 - पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया।

1630 - स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1639 - मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना।

1678 - जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर क़ब्ज़ा किया।

1725 - स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1811 - स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष।

1854 - क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।

1870 - महान् स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का जन्म।

1872 - उल्येसेस एस ग्रांट अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित।

1914 - इंग्लैंड एवं फ्रांस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।

1920 - 'इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी' की स्थापना।

1930 - अमेरिका के महान् साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।

1951 - नावेदा परमाणु परीक्षण केंद्र में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।

1961 - भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने न्यूयार्क की यात्रा की।

1976 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1985 - 24 वर्ष तक शासन करने के बाद तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे द्वारा पदत्याग।

1995 - इजरायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर नृशंस हत्या।

1999 - वेस्टइंडीज के महानतम तेज गेंदबाज़ मैल्कम मार्शल का निधन।

2001 - भारत तथा रूस ने अफ़ग़ान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।

2002 - ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को आम माफी दी।

2006 - इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को फांसी की सज़ा सुनाई।

2007 - चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।

2008 - निर्माता-निर्देशक और रामयण टीवी सीरियल के निर्माता बी. आर. चोपड़ा का निधन।

2011 - असम के मशहुर गीतकार-संगीतकार भूपेन हज़ारिका का निधन।

2012 - सीरिया में आत्मघाती बम विस्फोट में 50 सैनिक मरे।

2013- भारत ने पहले मंगल अभियान की शुरूआत की। पहले ही प्रयास में देश का मंगलयान अपने मिशन में सफल हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित