नयी दिल्ली , दिसंबर 04 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 दिसंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1657 : शाहजहां के छोटे बेटे मुराद ने खुद को बादशाह घोषित किया।
1905 : शेख़ मोहम्मद अब्दुल्ला का जन्म। वह जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री थे।
1917 : रूस में नई क्रांतिकारी सरकार गठन तथा रूस-जर्मनी के बीच युद्ध विराम हुआ।
1932 : नादिरा का जन्म। वह हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्नी थी।
1941 : अमृता शेरगिल का निधन। वह प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार थीं।
1943 : जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।
1950 : भारतीय लेखक अरबिंदो घोष का निधन हुआ।
1950 : सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना।
1951 : प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर का निधन हुआ।
1969 : भारत की प्रसिद्ध महिला निशानेबाज अंजलि भागवत का जन्म हुआ।
1971 : भारत ने बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
1973 : गेराल्ड फोर्ड ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
1989 : मुलायम सिंह यादव पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
1999 : युक्ता मुखी ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।
2001 : अमरीकी सेनाओं ने ओसामा बिन लादेन के अफगानिस्तान स्थित तोरा बोरा पहाड़ी ठिकाने पर कब्जा किया।
2003 : चीन में पहली बार आयोजित विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में आयरलैंड की रोसन्ना दासनन विजयी हुई।
2005: ब्रिटेन ने एक कानून बनाकर समलैंगिकता को वैध करार दिया।
2013 : नेल्सन मंडेला का निधन जोहान्सबर्ग में हुआ।
2016 : तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का निधन हुआ।
2019 : सऊदी अरामको 1.7 लाख करोड़ डॉलर के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित