नयी दिल्ली , नवंबर 03 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 नवंबर की प्रमुख घटनाएं निम्न हैं:-1509 - अल्मीडा के बाद अल्फांसो द अल्बुकर्क भारत में दूसरे पुर्तग़ाली वायसराय बने।

1618 - मुग़ल शासक औरंगज़ेब का जन्म।

1619 - फ्रेडरिक पंचम यूरोपीय देश बोहेमिया के राजा बने।

1822 - दिल्ली में जल आपूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ।

1856 - जेम्स बुकानन अमेरिका के 15वें राष्ट्रपति बने।

1875 - अमेरिका के बोस्टन में मैसाचुसेट्स राइफल एसोसिएशन की स्थापना हुई।

1889 - स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उद्योगपति जमनालाल बजाज का जन्म।

1911 - अफ्रीकी देश मोरक्को और कांगो को लेकर फ्रांस तथा जर्मनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर।

1984 - ओ बी अग्रवाल एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने।

1997 - सियाचीन बेस कैम्प में सेना की आफ़ सिग्नल ने विश्व का सर्वाधिक ऊँचा एस.टी.डी. बूथ स्थापित किया।

2000 - संयुक्त राष्ट्र संघ में परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने व विखंडनीय पदार्थों के उत्पादन पर रोक संबंधी जापान का प्रस्ताव भारत के विरोध के बावजूद पारित।

2002 - चीन ने आसियान देशों के साथ मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये।

2003 - श्रीलंका की राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने रक्षा, गृह और सूचना मंत्रियों को बर्खास्त कर संसद को निलंबित किया।

2008- बराक ओबामा अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने।

2015 - दक्षिणी सूडान में उड़ान भरने के तुरंत बाद एक कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 37 लोगों की मौत।

2016 - पेरिस समझौता लागू हुआ। यह जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए एक कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय संधि है।

2018 - दिल्ली में यमुना नदी पर बने विशाल सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित