नयी दिल्ली , जनवरी 03 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1604 : शहजादा सलीम की बगावत नाकाम होने के बाद उन्हें बादशाह अकबर के सामने में पेश किया गया।

1643 : इंग्लैंड के महान भौतिक विज्ञानी एवं गणितज्ञ सर आइजक न्यूटन का जन्म।

1809 : दृष्टिहीनों को पढ़ने-लिखने में मदद देने वाली लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल का जन्म।

1906 : प्रिंस ऑफ वेल्स ने कलकत्ता में विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी।

1931 : निरुपा रॉय - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं।

1948 : दक्षिण पूर्व एशियाई देश बर्मा (म्यांमार) को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1958 : न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा। हिलेरी ने अपनी टीम के साथ खराब मौसम में करीब 113 किलोमीटर की यात्रा की।

1964 : वाराणसी लोकोमोटिव वर्क्स में डीजल का पहला लोकोमोटिव बनकर तैयार।

1966 : भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 की लड़ाई के बाद ताशकंद में शिखर बैठक की शुरुआत, जिसमें भारत की तरफ से प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान ने शिरकत की।

1972 : विभिन्न अपराधों की जांच को बेहतर और आधुनिक तरीके से अंजाम देने के लिए नयी दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनलॉजी एंड फॉरेंसिक साइंस की स्थापना।

1990 : पाकिस्तान में रेल दुर्घटना के इतिहास की सबसे दुखद घटना में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर में 307 लोगों की मौत और बहुत से लोग घायल हुए।

1994 : राहुल देव बर्मन का निधन। वह हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर संगीतकार थे।

2006 : दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन।

2007 : अमेरिका में नैंसी पेलोसी को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव का स्पीकर चुना गया। इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला।

2010 : संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित बुर्ज खलीफा को आधिकारिक तौर पर खोला गया। इसे उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कहा जाता था।

2020 : भारतीय ऑल-राउंडर इरफ़ान पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।

2021 : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में मालगाड़ी के तीन इंजन और 17 डिब्बे पटरी से उतरे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित