नयी दिल्ली , नवंबर 02 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1394 - फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से बाहर खदेड़ दिया।
1493 - क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।
1618 : छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का जन्म।
1655 - इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
1762 - ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।
1796 - जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।
1857 - नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने के लिये के आदेश-1869 - कनाडा में हैमिल्टन फुटबॉल क्लब अस्तित्व में आया।
1903 - पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।
1906 - हिंदी फ़िल्म और रंगमंच के इतिहास पुरुष पृथ्वीराज कपूर का जन्म।
1933 - नोबल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का जन्म।
1938 - 'असम हिन्दी प्रचार समिति' नामक एक संस्था स्थापित हुई।
1948 - प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।
1958 - तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1962 - चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बॉन्ड स्कीम की घोषणा की गयी।
1984 - भारत में सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोग मारे गए।
1988 - भारतीय सशस्त्र सेना ने मालदीव में हुए एक सैन्य विद्रोह को दबाने में वहां की सरकार की सहायता के लिए एक अभियान शुरू किया।
1997 - जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।
2000 - भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी।
2001 - अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
2002 - नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।
2003 - पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।
2006 - भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।
2007 - पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने संविधान को रद्द कर और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर आपातकाल की घोषणा की।
2008 - यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की।
2011 - फ्रांस के कैन्स में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित