नयी दिल्ली , नवंबर 01 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-1534 - सिखों के चौथे गुरु रामदास का जन्म।

1774 - अंग्रेज अधिकारी राबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।

1834 - एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा, जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1835 - अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ। यह लड़ाई फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी मशहूर है।

1841 - अकबर खान ने अफ़ग़ानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया।

1852 - फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।

1897 - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का जन्म।

1914 - रूस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध घोषित।

1950 - जार्ज बर्नार्ड शा का निधन।

1965 - हिन्दी फ़िल्म के प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख़ ख़ान का जन्म।

1984 - अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फांसी की सजा दी गयी।

1999 - इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों के द्वारा राकेट से हमला।

2000 - पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति।

2001 - अफ़ग़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।

2002 - मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।

2004 - चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 मरे।

2005 - ग़ुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।

2007 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ख़राब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।

2008 - केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।

2014 - पाकिस्तान के लाहौर में एक आत्मघाती बम विस्फोट 60 लोग मारे गए 110 लोग घायल हुए।

2020 - प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड की पहली भारतीय मूल की मंत्री बनीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित