नयी दिल्ली , दिसंबर 31 -- भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-45 ईसा पूर्व: जूलियस सीज़र ने एक जनवरी को नए साल का पहला दिन घोषित किया।

1600: स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय एक जनवरी से नये साल की शुरुआत हुई।

1664: शिवाजी महाराज ने सूरत अभियान की शुरुआत की।

1804: हैती ने फ्रांस से आजादी का ऐलान किया।

1818: भीमा-कोरेगांव की लड़ाई, जिसमें महारों ने पेशवाओं को हराया।

1862: भारतीय दंड संहिता एवं अपराध प्रक्रिया संहिता को लागू किया गया।

1863: अमेरिकी गृहयुद्ध में मुक्ति उद्घोषणा प्रभावी हुई, जिससे संघीय राज्यों के गुलामों को आजादी मिली।

1877: महारानी विक्टोरिया को भारत की महारानी घोषित किया गया।

1880: मनीआर्डर प्रणाली की शुरूआत।

1901: नाइजीरिया ब्रिटिश संरक्षित क्षेत्र बना।

1912: चीन गणराज्य का गठन हुआ, सन यात-सेन पहले राष्ट्रपति बने।

1948: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की शिकायत किया कि वह कश्मीर घाटी में हमलावरों को भेज रहा है।

1949: कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।

1971: अमेरिका ने टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया।

1972: बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु चुना गया।

1978: एयर इंडिया का विमान 'सम्राट अशोक' दुर्घटनग्रस्त होकर अरब सागर में गिरा।

1992: भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु ठिकानों की सूची का आदान-प्रदान किया।

1994: उत्तरी अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता लागू हुआ।

1995: विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।

1997: भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।

1999: यूरो को यूरोपीय संघ की प्राथमिक मुद्रा के रूप में पेश किया गया।

2001: कलकत्ता का नाम बदलकर कोलकाता किया गया।

2007: विजय नांबियार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के चीफ़ ऑफ़ स्टॉफ़ नियुक्त2011: ओपरा विनफ्रे नेटवर्क की शुरूआत।

2017: एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का पद संभाला।

2020: रेलवे सुरक्षा बल का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा किया गया।

2020: भारत में नए साल के दिन कुल 67,385 बच्चों का जन्म, जो कि विश्व के किसी भी देश की तुलना में सर्वाधिक था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित