आजमगढ़ , अक्टूबर 21 -- उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के जहानगंज क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दीपावली की रात क्षेत्र के कोढ़वा गांव में मामूली विवाद में विवेक यादव (18) को गोली मार दी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। इस मामले में पुलिस ने इसी गांव के शिवम यादव उर्फ पीयूष यादव समेत छह नामजद तथा कुछ अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की है । इसमें एक नामजद अभियुक्त विशाल सिंह पुत्र संतोष सिंह को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे जमीनी विवाद के चलते हत्या होना बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित