आजमगढ़ , फरवरी 15 -- उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक ऑटो रिक्शा पलटने से दो लोगों की मृत्यु हो गई जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हाे गये।

पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ शहर के फराशटोला निवासी कुछ लोग दोहरीघाट मुक्तिधाम में एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। आज सुबह करीब 11:30 बजे जब वे ऑटो से वापस लौट रहे थे, तभी जमसर पेट्रोल पंप के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और ऑटो सड़क पर ही पलट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित