गिरिडीह , फरवरी 22 -- झारखंड के गिरिडीह जिले में 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव में आदर्श अचार संहिता उल्लंघन को लेकर नगर थाना में विधानसभा के विरोधी दल के नेता बाबूलाल मरांडी के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
यह प्राथमिकी नगर थाना में उड़न दस्ता टीम के दंदाधिकारी सह पंचायत सेवक मोहम्मद मंसूर ने आवेदन देकर दर्ज कराया है।
थाना को दिए आवेदन में मंसूर ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव को लेकर प्रचार का समय खत्म होने के बाद भी भाजपा नेता मरांडी शनिवार की देर शाम मतदान को प्रभावित करने के लिए मतदाताओं के साथ बैठक कर रहे थे।
इसी दौरान गुप्त सूचना पर एक होटल में छापेमारी कर जिला प्रशासन की टीम ने बाहर निकाला। बैठक में कई और भाजपा नेता भी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित