भरतपुर , अप्रैल 24 -- राजस्थान में करौली जिले के मासलपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात्रि सरसों की तूड़ी (पशु चारा) के विशाल ढेर में लगी आग पर शुक्रवार सुबह तक काबू नही पाया जा सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में लाखों रुपए के पशु चारा और अन्य सामान के जलकर राख हो गया।
दमकल सूत्रों ने बताया कि आगजनी की इस घटना से पहले विजय सिंह (सकलू) के पशु चारे के ढेर के पास कुछ बच्चे बकरी चरा रहे थे। उनमें से किसी बच्चे ने बीड़ी फेंक दी। सूखी तूड़ी पर बीड़ी गिरने से आग भड़क गई।
सूत्रों ने बताया कि रात में कई घंटे की कड़ी मशक्कत करत हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। फिलहाल आग पर बुझाने के प्रयास किये जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित