आगर-मालवा , मार्च 28 -- मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध पीताम्बरा सर्व सिद्ध पीठ मां बगलामुखी मंदिर में कथावाचक जया किशोरी ने शनिवार को पहुंचकर विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जया किशोरी ने अपनी माता एवं परिजनों के साथ मंदिर में दर्शन किए और देश की सुख-शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी हरिओम पंडा ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर पारंपरिक रूप से सम्मानित किया।

दर्शन के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में हवन-पूजन और अनुष्ठान संपन्न किया तथा आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता के प्रसार की कामना की। बताया गया कि जया किशोरी इंदौर से नलखेड़ा पहुंची थीं और धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम को वापस इंदौर रवाना हो गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित