आगरा , दिसंबर 20 -- उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस और एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए तीन तस्कर गिरफ्तार किए हैं। थाना किरावली इलाके में लैदर पार्क की झाड़ियों से पुलिस ने 193 किलो गांजा की खेप बरामद की है। तीन तस्कर जकरिया, किशन और योगेश को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लैदर पार्क में छापा मारा और गांजे को बरामद किया। ये गांजा कहां से आया और कहां इसकी सप्लाई होनी थी पुलिस अभी इसकी जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर ने बताया कि मथुरा निवासी जकरिया अपने साथी अन्ना और योगेश के साथ मिलकर गांजा तस्करी का काम करता है। मुखबिर से ही सूचना मिली थी कि गांजे की एक खेप लाई गई है और लैदर पार्क की झाड़ियों में छिपा कर रखा गया है। इसी सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और छह बोरियो में भरे 193 किलो गांजे को बरामद कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित