आगरा , जनवरी 25 -- उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के शाहगंज क्षेत्र में रविवार को नामी सत्तो लाला फूड कोर्ट रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस ने बताया कि रेस्तरां के छोले भटूरे बनाने वाले स्टॉल पर अचानक से आग लगना शुरू हुई और देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट धू धू करके जलने लगा। आग लगते ही पूरे रेस्टोरेंट में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आग लगने की वजह से रेस्टोरेंट के दूसरे रास्ते से सभी लोग बाहर निकले। रेस्टोरेंट के बगल में ही एक बैंक थी और उसमें एटीएम था। आग एटीएम तक भी पहुंच गई लेकिन गनीमत रही के एटीएम को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ बल्कि एटीएम के बाहर का पूरा हिस्सा जरूर जल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित