आगरा , जनवरी 24 -- उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक दुस्साहिक वारदात में दबंगों ने होटल में घुस कर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतक राम चौहान थाना ट्रांस यमुना इलाके में बीती देर रात एक होटल के कमरे में शराब पार्टी कर रहा था। पार्टी के दौरान राज चौहान को कई गोलियां मारी गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उसको अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया। कमरे के अंदर शराब की बोतलें और कारतूस के कई खोखे भी बरामद किए हैं।
उन्होने बताया कि कुछ दिन पहले ही राज चौहान जेल से जमानत पर छूट कर आया या। पुलिस कई नजरिए से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस को शक है कि शराब पार्टी के दौरान गोली चली है, इसके अलावा दुश्मनी में भी हत्या करने की आशंका है। बताया यह भी जा रहा है कि शराब पार्टी के दौरान कुछ युवक बाहर से आए थे और हत्या करके फरार हो गए। पुलिस कई पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। पुलिस शराब पार्टी में शामिल लोगों से और होटल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित