आगरा , जनवरी 16 -- उत्तर प्रदेश में आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को तीन वाहन चाेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की है। पुलिस ने बताया कि विशाल, बिट्टू और रवि के पास से बाइकाें की मास्टर चाबी बरामद हुई है। ये बदमाश शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके में घूम कर मास्टर चाबी से मोटर साइकिल से ताला खोल कर चोरी करके फरार हो जाते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित