आगरा , जनवरी 22 -- उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के जगदीशपुरा क्षेत्र में गुरुवार शाम चलती कार में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जल कर मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के बोदला और बिचपुरी रोड पर चलती कार में आग लग गई। आग लगने के बाद कार चला रहे चालक ने कार से निकलने की कोशिश की लेकिन आग लगने से कार के दरवाजे लॉक हो गए। देखते देखते ही कार आग का गोला बन गई। भीषण आग में कार चालक पूरी तरह से जल गया और उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित