आगरा , जनवरी 23 -- उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के नाई की मंडी इलाके में पुलिस ने शुक्रवार को दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 225 किलो गांजा बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि उड़ीसा से आ रहे नारियल से भरे एक टैंकर को पुलिस ने रोका और तलाशी लेने पर वाहन में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया। पुलिस ने जब नारियल हटाया तो नारियल के नीचे गांजे के पैकेट रखे हुए थे। पुलिस ने कैंटर और गांजा को जब्त कर लिया। पुलिस ने दिलीप और महेश को गिरफ्तार किया है। कैंटर से बरामद गांजे की कीमत तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पुलिस अभी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गांजे की सप्लाई कहां होनी थी और गांजे की तस्करी के नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित