आगरा , जनवरी 16 -- उत्तर प्रदेश के आगरा जिला में पुलिस ने एटीएम कार्ड लेकर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। इस गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार किया जबकि तीन आरोपी की तलाश में जुटी है। गुरुवार को थाना सिकंदरा पुलिस ने बताया कि मथुरा के कोसीकलां के रहने वाले अनिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को इस गैंग के तीन सदस्य सलीम, मोनू और प्रदीप अभी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश में जुटी हुई है। ये चारो बदमाश पूरा गैंग चलाते चलते हैं। ये बदमाश एटीएम के पास खड़े रहते हैं और कोई नकदी नहीं निकाल पाता है उसको गुमराह करके एटीएम कार्ड को बदल देते थे। पुलिस ने शातिर के पास से 5 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित