भरतपुर, दिसंबर 16 -- राजस्थान के आगरा-बीकानेर राष्ट्रीय राज मार्ग संख्या 21 पर दुब्बी के पास मंगलवार शाम सड़क हादसे में सीआईएसएफ में तैनात भरतपुर के नदबई निवासी एक जवान की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नदबई तहसील के गांव कोल्हूपुरा निवासी मोहित पुत्र फूलसिंह में देवली (टोंक) में सीआईएसएफ में तैनात थे। वे ड्यूटी समाप्त कर अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दुब्बी के पास तेज रफ्तार ट्रोले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल जवान को तुरंत सिकंदरा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि सीआईएसएफ जवान मोहित का विवाह करीब 10 माह पूर्व ही हुआ था। जैसे ही हादसे की खबर गांव कोल्हूपुरा पहुंची, पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित