आगरा , दिसंबर 17 -- उत्तर प्रदेश में आगरा की कमला नगर पुलिस ने लॉकर की चाबी बनाने के बहाने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के रहने वाले रोमी सिंह और तजिंदर सिंह बेहद शातिर किस्म के हैं। कॉलोनी में किराए का घर लेकर रहते थे और लॉकर की चाबी बनाने का काम करते थे। दिन भर गलियों में घूम घूम कर चाबी बनाने की आवाज लगाते थे। किसी को लॉकर की चाबी बनवानी होती थी तो दोनों चाबी बनवाते वक्त ध्यान भटका कर लॉकर से चोरी कर लिया करते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित