सागर , अप्रैल 05 -- मध्यप्रदेश के सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुसौरा में खेत पर काम कर रहे एक ही परिवार के पांच सदस्य आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सायंकाल भुसौरा गांव में खेत पर काम करते समय भीकम कुर्मी के परिवार के सदस्य आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस घटना में भीकम कुर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सौरभ, रोहिणी, गोविंद और रामरतन कुर्मी झुलस गए।

घायलों को केसली स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया, जहां उनका निजी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित