कैलिफोर्निया (अमेरिका) , अप्रैल 23 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने लॉस एंजिल्स ओपलंपिक 2028 के लिए कैलिफोर्निया प्रांत के पोमोना में स्थित नाइट राइडर्स के एमएलसी बेस को प्रमुख क्रिकेट मैदान घोषित किया गया है।

नाइट राइडर्स क्रिकेट मैदान पर बुधवार को किया गया भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने इस वेन्यू को " लॉस एंजिल्स 2028 के लिए प्रमुख क्रिकेट मैदान" क़रार दिया। यह समारोह उस आधिकारिक ऐलान के ठीक एक महीने बाद हुआ है, जिसमें यह साफ़ कर दिया गया था कि लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स एमएलसी 2026 के अपने सभी मैच इसी घरेलू मैदान पर खेलेंगे। नाइट राइडर्स ग्रुप के मुताबिक, यह पल "अमेरिका में क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक" है। साथ ही 2028 ओलंपिक गेम्स से पहले लॉस एंजेलिस को इस खेल के एक बड़े सेंटर के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है, जहां पूरे 128 साल बाद क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी होने जा रही है।

इस अवसर पर आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने अपने बयान में कहा, "क्रिकेट के लिए यह वाक़ई एक रोमांचक दौर है क्योंकि यह खेल ख़ुद को दुनिया भर में तेज़ी से फैला रहा है। हमारा पूरा ध्यान क्रिकेट के विस्तार पर रहा है और ओलंपिक आंदोलन का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व और सपनों के सच होने जैसा है।"उन्होंने कहा, "यह ग्राउंडब्रेकिंग सेरेमनी ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में एक मील का पत्थर है और दुनिया भर के आईसीसी सदस्यों के लिए भी गर्व का विषय है। हमें पूरा भरोसा है कि यह मैदान ओलंपिक गेम्स के दौरान आकर्षण का केंद्र रहेगा और अमेरिका में क्रिकेट के भविष्य के लिए एक शानदार विरासत छोड़ जाएगा।"फिलहाल, फेयरप्लेक्स का यह मैदान आगामी एमएलसी सीजन में एलएकेआर का होम वेन्यू होगा। यहां कुल सात मैच खेले जाने हैं, जिनमें एक जुलाई से 5 जुलाई के बीच होने वाले एलएकेआर के पहले तीन घरेलू मैच भी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित