अहमदाबाद , दिसंबर 09 -- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के इक्विटी शेयरों का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 12 दिसंबर को खुलेगा और 16 दिसंबर को बंद होगा।

कंपनी की ओर से मंगलवार को यहाँ जारी बयान में कहा इसका प्राइस बैंड 2,061 से 2,165 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। फ्लोर प्राइस इक्विटी शेयर्स के फेस वैल्यू का 2,061 गुना और कैप प्राइस इक्विटी शेयर्स के फेस वैल्यू का 2,165 गुना है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल होगा। जिसमें प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन अपनी हिस्सेदारी का 9.9 प्रतिशत हिस्सा बेच रही है।

बिड/ऑफर 12 दिसंबर को खुलेगा और मंगलवार, 16 दिसंबर को बंद होगा। एंकर इन्वेस्टर बिडिंग तारीख 11 दिसंबर होगी। न्यूनतम बिड लॉट छह इक्विटी शेयर्स का है और उसके बाद छह इक्विटी शेयर्स के मल्टीपल में बिड की जा सकती है।

यह ऑफर कंपनी के एक प्रमोटर, यानी प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा ऑफर फॉर सेल के जरिए अधिकतम 48,972,994 इक्विटी शेयर्स तक का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित