जयपुर , मार्च 24 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में बन रहे 1200 बेड वाले आईपीडी टावर में देरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह हजारों मरीजों को राहत देने वाला था लेकिन आज सरकारी लापरवाही का शिकार हो गया।

श्री गहलोत ने मंगलवार को अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौर में इस टावर में एक नयी मंजिल तक नहीं बनी है, क्यों। उन्होंने कहा कि इसकी लागत 400 करोड़ से बढ़कर 764 करोड़ पहुंच गई, लेकिन काम लगभग ठप पड़ा है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस सरकार की परियोजना होने की सजा जनता भुगत रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित