दुबई , अप्रैल 13 -- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आईएलटी 20 लीग का पांचवां सीजन इस वर्ष 22 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। आईएलटी 20 के इस सीजन में कुल 34 मैच होंगे और लीग चरण के 30 मैचों के अलावा चार प्लेऑफ मैच भी खेले जाएंगे। ये मैच दुबई, अबू धाबी और शारजाह में , जबकि खिताबी मुकाबला दुबई में होगा।

आईएलटी 20 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड व्हाइट ने सोमवार को एक बयान में कहा, "हम सीजन 4 की सफलता से बहुत खुश हैं। ब्रॉडकास्ट आंकड़े, दर्शकों की दिलचस्पी और बड़े टी-20 सितारों की भागीदारी ने इस टूर्नामेंट को बेहद सफल बनाया है और लीग की गुणवत्ता और बेहतर हुई है। डीपी वर्ल्ड आईएचटी 20 लगातार आगे बढ़ रही है और सऊदी अरब क्रिकेट फ़ेडरेशन व कुवैत क्रिकेट के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारियां पहले ही बड़ा असर डाल रही हैं। इस साल हमारे डेवलपमेंट टूर्नामेंट्स के जरिए इन साझेदारियों को और मज़बूत किया जाएगा, जो सीज़न 5 से पहले दोनों देशों में खेले जाएंगे।"चौथे सीजन की तरह इस बार भी छह टीमें, डिफेंडिंग चैंपियंस डेजर्ट वाइपर्स, गल्फ जायंट्स, एमआई एमिरेट्स, दुबई कैपिटल्स, शारजाह वॉरियर्स और अबू धाबी नाइट राइडर्स इसमें हिस्सा लेंगी और नीलामी के जरिए टीम गठित किए जाएंगे। व्हाइट ने बताया कि इस साल की नीलामी की तैयारी शुरू हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित