तेल अवीव , मार्च 26 -- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान "पूरी ताकत" से जारी है और हाल ही में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) नौसेना प्रमुख अलीरेज़ा तंगसीरी की हत्या इजरायल की बड़ी सफलता है।
श्री नेतन्याहू ने वीडियो संदेश में कहा, "हम ईरानी शासन के लक्ष्यों पर पूरी ताकत के साथ हमले जारी रखे हुए हैं।"ईरान की ओर से जहां अब तक श्री तंगसीरी की मृत्यु की पुष्टि नहीं हो सकी है, वहीं इजरायली प्रधानमंत्री ने दावा किया कि इजरायल ने आईआरजीसी नौसेना के कमांडर को मार गिराया, जो "खून-खराबे के लिए जिम्मेदार" थे और होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कराने में प्रमुख भूमिका निभा रहे थे।
श्री नेतन्याहू ने इस कार्रवाई को अमेरिका के साथ इजरायल के सहयोग का उदाहरण बताते हुए कहा कि दोनों देश साझा सैन्य उद्देश्यों की दिशा में मिलकर काम कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित