चेन्नई , फरवरी 03 -- आईआईटी-मद्रास भारत में कैंसर अनुसंधान में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए अपनी तरह का पहला 'पीडियाट्रिक ल्यूकेमिया, कोलोरेक्टल और पैंक्रिएटिक कैंसर जीनोम डेटाबेस' की शुरुआत 'विश्व कैंसर दिवस' के अवसर पर बुधवार को करेगा।

भारत कैंसर जीनोम ग्रिड (बीसीजी2) चिकित्सक-केंद्रित एक राष्ट्रीय पहल है। इसे भारत में नियमित कैंसर उपचार में 'होल जीनोम सीक्वेंसिंग' (डब्लूजीएस) को जिम्मेदारी के साथ तेजी से अपनाने के लिए तैयार किया गया है। भारत कैंसर जीनोम एटलस (बीसीजीए) के मददगार रूप में देखा गया बीसीजी2 का लक्ष्य बड़े पैमाने पर उत्पन्न कैंसर जीनोम डेटा और मरीज के इलाज में उसके उपयोग के महत्वपूर्ण अंतर को पाटना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित