चेन्नई , अप्रैल 01 -- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने छात्रों के लिए नए वैश्विक अवसर सृजित करने और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के लिए न्यूजीलैंड के कैंटरबरी विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह साझेदारी आईआईटी-मद्रास की वैश्विक पहुंच रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है, विशेष रूप से अपने विशाल और बढ़ते छात्र आधार के लिए सुलभ और लचीले मार्ग बनाने की दिशा में। इसके अलावा यह वैश्विक शिक्षा तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने, अनुसंधान और शैक्षणिक आदान-प्रदान को मजबूत करने और दुनिया भर के शिक्षार्थियों तक पहुंचने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का लाभ उठाने के लिए दोनों संस्थानों की साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
आईआईटी-मद्रास ने बुधवार को बताया कि दोनों संस्थानों ने इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत डिग्री कार्यक्रमों, ऑनलाइन शिक्षा, अनुसंधान और अकादमिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक व्यापक ढांचा तैयार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित