चेन्नई , फरवरी 02 -- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास (आईआईटी-एम) ने सोमवार को डाइम्लर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स (डीआईसीवी) के साथ वाणिज्यिक ड्राइविंग के लिए अपनी तरह की पहली रेटिंग प्रणाली विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।
इस प्रणाली का उद्देश्य व्यावसायिक वाहन चलाने, बीमा एवं पृष्ठभूमि की जांच करने के लिए इसे अनिवार्य बनाना है। इसका लक्ष्य देशव्यापी स्तर पर लागू करने के लिए एक डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना का निर्माण करने के लिए एक प्रौद्योगिकी प्रणाली विकसित करना भी है।
आईआईटी-एम द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस साझेदारी का उद्देश्य सड़क सुरक्षा उपायों को बढ़ाने एवं देशव्यापी स्तर पर इसे लागू करने के लिए एक डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना तैयार करने के लिए अपनी तरह की पहली प्रणाली विकसित करना है।
वाणिज्यिक चालकों के प्रदर्शन, सुरक्षा एवं कल्याण की निगरानी करना लगातार कठिन होता जा रहा है जिससे सुरक्षा एवं सुधार दोनों प्रभावित हो रही हैं। व्यापक नियामक संरचना के अभाव एवं मौजूदा नीतियों के कमजोर प्रवर्तन से समस्याएं और भी जटिल हो रही हैं, जिसके कारण इस क्षेत्र में असंगत मानक एवं सीमित जवाबदेही स्पष्ट नजर आती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित