लखनऊ , मार्च 17 -- भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम लखनऊ) का 40वां दीक्षांत समारोह 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस बार समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर बजाज फाइनेंस लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव बजाज शामिल होंगे।

समारोह में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, आईआईएम लखनऊ के चेयरमैन एन चंद्रसेकरन द्वारा स्नातक छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। वहीं, संस्थान के निदेशक प्रो. एमपी गुप्ता डायरेक्टर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इस दीक्षांत समारोह में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (पीजीपी), पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन सस्टेनेबल मैनेजमेंट (पीजीपीएसएम), इंटरनेशनल प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर एग्जीक्यूटिव्स (आईपीएमएक्स) और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर वर्किंग एग्जीक्यूटिव्स (पीजीपीडब्ल्यूई) सहित विभिन्न कार्यक्रमों के मेधावी छात्रों को पदक प्रदान किए जाएंगे।

इस वर्ष समारोह की एक विशेष आकर्षण 1997 के "रेश्मा सरीन एक्सीलेंस अवॉर्ड" का पुनः प्रारंभ है। यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ छात्रा को दिया जाएगा, जिसमें Rs.1,00,000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी और इसे हर वर्ष दीक्षांत समारोह में दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित