जोरहाट (असम) , मार्च 05 -- भारतीय वायुसेना आइएएफ) का एक सुखोई एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान लापता होने की खबर है।

भारतीय वायुसेना ने यह जानकारी 'एक्स' पर दी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और शाम 7.42 बजे इसका अंतिम संपर्क हुआ था। इसके बाद से यह 'निर्धारित समय से अधिक देरी' से बताया जा रहा है।

विमान की स्थिति का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। फिलहाल घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारियों की प्रतीक्षा की जा रही है और वायुसेना के अधिकारी लापता होने के कारणों का पता लगा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित