श्रीकाकुलम , अप्रैल 06 -- आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की बिजली गिरने से मौत हो गई। यह घटना मंदासा मंडल के पेद्दकेसुपुरम गांव में रविवार रात हुई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मडिया कृष्णा कुमारी (45) और उनकी बेटी येगेस्वरी (15) के रूप में हुई है। दोनों काजू के बागान में काम कर रही थीं। बारिश शुरू होने पर वे एक पेड़ के नीचे शरण लेने लगीं, तभी अचानक बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

राज्य के कृषि मंत्री के अच्चन्नायडु ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित